Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

असम के जोरहाट में बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश

असम के जोरहाट में शनिवार (जून, 13, 2026) को बड़ा हादसा हुआ है. जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का परिवहन विमान क्रैश हो गया.  भारतीय वायुसेना ने हादसे की पुष्टि की है. I हादसे की वजह से विमान दो टुकड़ों में बंट गया और वहां से आग और धुएं का गुबार उठता दिखा. एयरफोर्स स्टेशन पर तत्काल बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है.

IAF ने कहा, ‘यह AN-31 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सामान पहुंचाने के लिए किया जाता था. यह हादसा तब हुआ जब प्लेन एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था. आशंका है कि क्रैश में पायलट की मौत हो गई होगी. घटना स्थल पर बचाव और जांच का काम चल रहा है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है.’ क्रैश वाली जगह पर इमरजेंसी टीमें भेज दी गई हैं और आगे की जानकारी का इंतजार है.