Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

हमीरपुर में आंधी-तूफान से बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खराब मौसम के बीच एक निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई मजदूरों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने तथा मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई करने को कहा गया है। CM योगी ने हादसे में घायल मजदूरों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तेज आंधी और खराब मौसम को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।