Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

गर्मी के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, उत्तर मध्य रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, सुविधाएं भी बढ़ेंगी

गर्मी का मौसम जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिहाज से तैयारी करना शुरू कर दिया है। प्रयागराज स्थित उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल और कॉलेज की छुट्टियों के कारण होने वाली मौसमी भीड़ को विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेनों की शुरुआत करके नियंत्रित किया जा रहा है।

इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टेशनों पर पर्याप्त पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों को ज्यादा गर्मी से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। इन तमाम कोशिशों के जरिए उत्तर मध्य रेलवे का उद्देश्य गर्मी के चरम मौसम के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और समय से मंजिल पर पहुंचाना सुनिश्चित करना है।