Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अब हर ब्लॉक में लगेगी साप्ताहिक चौपाल, मौके पर ही होगा शिकायतों का निपटारा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से चौपाल आयोजित की जाए, ताकि आम लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका समाधान किया जा सके।

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही खुले में मांस की बिक्री पर भी पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखे और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति, स्वच्छता और आपसी भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।