Breaking News

सरकार ने CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून के बाद छह महीने के लिए बढ़ाया     |   गाजा का दावा- पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए, 26 घायल     |   ट्विशा केस: सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी     |   'चंपत राय ने गड़बड़ी की, राम मंदिर को लूटा', चढ़ावा चोरी पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास     |   भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट     |  

नेपाल में बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के वक्त विमान के टायर में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा एसपी राजकुमार सिलावल ने बताया, "तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई। फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।" फ्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे। यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विमान के दाहिने लैंडिंग गियर में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और धुआं निकल रहा है। विमान में सवार यात्रियों को आपातकालीन दरवाजों से बाहर निकाला गया। इस घटना को लेकर हवाई अड्डे या एयरलाइन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान या घोषणा नहीं की गई है। साथ ही, इस घटना के पीछे की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।