Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

सीमा पार हथियार तस्करी मामले में NIA का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में 12 ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई सीमा पार हथियार तस्करी और संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में की गई है। एजेंसी ने कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। उत्तर प्रदेश में पांच, महाराष्ट्र में तीन और बिहार व राजस्थान में दो-दो स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। ये सभी ठिकाने उन संदिग्धों से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनके तार पाकिस्तानी ऑपरेटिव जसवीर चौधरी से जुड़े होने की आशंका है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक जसवीर चौधरी और उसके भारतीय सहयोगी पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में विस्फोट की साजिश रच रहे थे। आरोप है कि ड्रोन के जरिए भारत-पाकिस्तान सीमा से हथियार, गोला-बारूद और IED की बड़ी खेप भारत भेजी गई थी। यह मामला सबसे पहले पंजाब पुलिस ने दर्ज किया था। 10 फरवरी 2026 को पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) को इस साजिश की खुफिया जानकारी मिली थी। बाद में मामले की गंभीरता और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को देखते हुए 21 मार्च को जांच NIA को सौंप दी गई।

जांच एजेंसियों का मानना है कि बरामद हथियार और विस्फोटक देश के अलग-अलग हिस्सों में समन्वित आतंकी हमलों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले थे। ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस तरीके से तस्करी का पता लगाना अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। NIA अब इस पूरे नेटवर्क, उसके स्थानीय सहयोगियों और संभावित स्लीपर सेल्स की पहचान करने में जुटी है। एजेंसी का मानना है कि यह छापेमारी आतंकी नेटवर्क की पूरी साजिश का खुलासा करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है।