Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

कर्नाटक में भी जल्द होगा महाराष्ट्र जैसा ‘नाटक’, गिर जाएगी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के बाद जहां अब सबकी नजर राजस्थान और मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के ऐलान पर लगी है तो वहीं दक्षिणी राज्य कर्नाटक में फिर से राजनीतिक हलचल तेज होने को लेकर दावा किया जा रहा है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेकुलर (JDS) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने दावा किया है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ज्यादा समय तक नहीं चलने वाली है और वह बहुत जल्द गिर जाएगी. प्रदेश के एक प्रभावशाली मंत्री 50 से अधिक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने की तैयारी में हैं.