Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में PM मोदी ने श्री श्रीराधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के खारघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस्कॉन मंदिर श्री श्रीराधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी थे।

नौ एकड़ में फैली इस परियोजना में कई देवताओं के साथ मंदिर, वैदिक शिक्षा केंद्र, प्रस्तावित संग्रहालय, सभागार और उपचार केंद्र सहित कई चीजें शामिल हैं। इसका मकसद वैदिक शिक्षाओं के माध्यम से भाईचारे, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना है।