Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बनेगा 'महाकाल मंदिर'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सिलीगुड़ी में एक विशाल महाकाल मंदिर बनेगा, जिसके लिए एक ट्रस्ट बनाया जाएगा। दार्जिलिंग में संवाददाताओं से बातचीत में ममता ने कहा कि मंदिर का निर्माण सिलीगुड़ी में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के बगल में किया जाएगा। हिंदू पौराणिक मान्यताओं में भगवान शिव का एक नाम महाकाल है। दार्जिलिंग में महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद ममता ने कहा, "सिलीगुड़ी में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के पास एक बड़ा महाकाल मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाना होगा।"

ममता को दीघा में जगन्नाथ मंदिर की स्थापना का श्रेय भी दिया जाता है। मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल में जनसंपर्क कार्यक्रम पर हैं, जहां तेज बारिश और भूस्खलन में भारी नुकसान हुआ था और इस दौरान 32 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मंदिर के लिए जमीन राज्य सरकार देगी, जबकि मंदिर निर्माण में कुछ समय लगेगा।