Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

मध्य प्रदेश शीतकालीन सत्र: सवाल पूछने में विधायक नहीं ले रहे रुचि

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है. ये साल 2024 का आखिरी विधानसभा सत्र है. 20 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में पांच बैठकें होंगी. इस सत्र में 142 विधायकों ने कुल 1766 सवाल पूछे हैं, जबकि 56 विधायकों ने तो एक भी सवाल नहीं पूछा है. चुनाव के दौरान वोट बटोरने के खातिर रैलियों, सभाओं में खूब गरजने वाले माननीय विधानसभा में जनता के मुद्दे उठाने में रुचि नहीं ले रहे हैं. अपने क्षेत्र और प्रदेश के जनहित के तमाम मुद्दे होने के बावजूद उन्होंने सदन में सरकार से सवाल पूछने में रुचि नहीं दिखाई.

एक साल में विधानसभा के तीन सत्र होते हैं. कुल 163 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने तीनों सत्र में लगातार सवाल नहीं पूछे हैं. इन में बीजेपी विधायकों की संख्या 143 और कांग्रेस के विधायकों की संख्या 20 है. भारत आदिवासी पार्टी के एक मात्र विधायक ने तीनों सत्र में सवाल पूछे हैं.