Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल में जगह-जगह ध्वजारोहण किया जा रहा है. वहीं स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड पर हुआ. यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि "स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व भारत माता को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों एवं राष्ट्रभक्तों के पुण्य स्मरण का अवसर प्रदान करता है."

उन्‍होंने कहा कि "भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है. भारत की अर्थव्यवस्था में मध्य प्रदेश की चार प्रतिशत सहभागिता को अगले पांच वर्ष में पांचप्रतिशत तक ले जाने के लिए मध्य प्रदेश संकल्पित होकर कार्य कर रहा है."

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक जिला एक उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में चंदेरी का साफा पहना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक जिला एक उत्पाद और खादी को प्रोत्साहित करने की सभी से अपील की है.