Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

इन दो कोरियोग्राफर के साथ माधुरी दीक्षित की वापसी

‘धकधक गर्ल’ माधुरी दीक्षित फिर एक बार टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. जल्द कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में वो फिर एक बार डांसर्स की तीन पीढ़ियों को जज करती हुईं नजर आएंगी. माधुरी दीक्षित के साथ मशहूर डांस कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे और तुषार कालिया भी इस रियलिटी शो को जज करने वाले हैं. फिलहाल अपने पसंदीदा डांस शो को देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. बता दें कि माधुरी दीक्षित, धर्मेश येलांडे और तुषाल कालिया का ये शो अब अगले साल यानी जनवरी 2024 से ऑन एयर होगा.