Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Rajasthan: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने मदन राठौड़, बोले- विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे

राज्यसभा के सदस्य मदन राठौड़ को शनिवार को राजस्थान का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। मदन राठौड़ पहले से ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे।

चुनाव अधिकारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यहां पार्टी कार्यालय में राठौड़ के निर्वाचन की औपचार‍िक घोषणा की। मदन राठौड़ ने संगठन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास किया गया है वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

मदन राठौड़ को सात महीने पहले पिछले साल जुलाई में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। राज्य से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 25 सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ है।