Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

सांसद श्रीरंग बारने बोले- हमें भी चाहिए एक कैबिनेट मंत्री पद

नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल को लेकर खींचतान अभी भी जारी है. रविवार शाम मोदी समेत कुल 72 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण के 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में मंत्रिमंडल को लेकर नाराजगी सामने आ गई है. शिंदे गुट के नेता श्रीरंग बारने ने कहा कि कम से कम हमें भी एक कैबिनेट मंत्री पद चाहिए.