मथुरा में पिछले दो हफ्तों से आई बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों से मिलने आज सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी पहुंची। उन्होंने गुरुकुल सहित अन्य राहत शिविरों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान हेमा मालिनी ने एक परिवार के बच्चे को दुलारा और उसे अपनी गोद में उठा लिया। उन्हें अपने बीच देखकर राहत शिविरों में रह रही महिलाएं वीडियो बनाती दिखीं गई। हेमा मालिनी ने पहले गौ सेवा की और फिर अपने हाथों से लोगों को भोजन वितरित किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलने आए हैं। जिलाधिकारी और उनकी टीम ने सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छे से की हैं।"
मथुरा में बाढ़ पीड़ितों से मिलीं सांसद हेमा मालिनी, राहत शिविरों का भी किया दौरा
You may also like
लखनऊ में 23 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव, 16 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार होंगे शामिल.
सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, सीएम योगी का जताया आभार.
योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय के लिए आवंटित किए 397.19 करोड़ रुपये.
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए.