Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

MP: बीजेपी ने बूथ स्तर पर 'व्हाट्सएप प्रमुख' की नियुक्ति की, कांग्रेस ने कहा- ये नफरत फैलाने के लिए बनाया गया

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बूथ स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी के लिए 'व्हाट्सएप प्रमुख' की नियुक्ति की है। बीजेपी के मुताबिक व्हाट्सएप प्रमुख सरकारी नीतियों से संबंधित संदेशों का प्रचार करेंगे और लोगों को ये भी बताएंगे कि वे सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

राज्य बीजेपी प्रमुख वी.डी. शर्मा ने कहा, "मध्य प्रदेश में और देश के अंदर, हर बूथ पर में बूथ अध्यक्ष, मंत्री, बीएलए के साथ व्हाट्सएप का इंचार्ज और मन की बात का इंचार्ज माननीय प्रधानमंत्री जी की और माननीय प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों का इंचार्ज, 11 लोगों की समिति, तीन महिलाएं जरूरी होंगी। तो ये भारतीय जनता पार्टी ने सामाजिक दृष्टिमयी से बूथ मजबूत बने, सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बने। ये प्रयास मध्य प्रदेश ने नई तकनीकि का प्रयोग करते हुए हमने इसकी शुरूआत की है।"

बीजेपी के भोपाल बूथ कमेटी के नवनियुक्त व्हाट्सएप प्रमुख राजकुमार चौरसिया ने कहा, "मैं बूथ क्रमांक 223, वॉर्ड 80 का पहला व्हाट्सएप प्रभारी चयनीत हुआ हूं। देखिए ये पार्टी का एक नया स्टेप है। व्हाट्सएप प्रभारी इसलिए बनाया गया है कि पार्टी की विचारधारा, थॉट प्रोसेस और यूजफुल इनफॉर्मेशन लोगों तक शेयर करना और उन्हें इंगेज करना है।" वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के इस फैसले पर कहा कि अब बीजेपी 'संगठित तरीके से गलत सूचना और नफरत फैलाएगी।

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफीज ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ दुष्प्रचार करती आई है व्हाट्सएप पे। नफरत भरी राजनीति के लिए दुरुपयोग किया है व्हाट्सएप का। अब ये किन परिस्थितियों में व्हाट्सएप के उन लोगों को, जो अब तक व्हाट्सएप पर दुष्प्रचार करते आए हैं, उनको प्रभारी का पद देने जा रहे हैं।आज तक इन्होंने सिर्फ और सिर्फ दुरुपयोग किया है जिस प्लेटफॉर्म का, उसके लिए अब ऑफिशियल पद बांटने का काम बीजेपी कर रही है, कोई और अपेक्षा नहीं हैं। कैसे नरफत फैलाई जाए उसके लिए व्हाट्सएप प्रभारी और प्रमुख बनाएंगे।"