Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

सांसद के सामने भिड़े विधायक और डीएम, चलती रही बहस और नोकझोंक

हल्द्वानी सर्किट हाउस में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अलग ही नजारा देखने को मिला। गौला नदी में चैनलाइजेशन का काम सिंचाई विभाग को देने पर लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की ओर से आपत्ति जताने पर डीएम ने भी विधायक को खरीखरी सुना दी। डीएम ने कि आप ही जहां से कहेंगे वहीं से काम करा देंगे।

बस इतना ही था फिर विधायक भी कहां पीछे हटते, उन्होंने कहा कि मैं क्यों चाहूं किसी को, मैं तो काम चाह रहा हूं। इस पर डीएम बोलीं, आप आरोप लगा रहे हैं। विधायक बोले, मैं आप पर बिल्कुल आरोप नहीं लगा रहा हूं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। खास बात यह रही कि विधायक और डीएम की यह नोकझोंक तब हो रही थी जब सांसद अजय भट्ट दोनों के बीच में बैठकर कोई पर्चा पढ़ रहे थे। उनके बायीं ओर डीएम वंदना सिंह थीं और दाहिनी तरफ विधायक बिष्ट। मामला जब ज्यादा ही बढ़ने लगा तो सांसद ने हस्तक्षेप किया जिसके बाद दोनों की बहस पर विराम लगा।