Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है कम दबाव का क्षेत्र, देश के कई हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव का क्षेत्र से आने वाले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आस-पास के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अगले 48 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होकर और मजबूत होने की उम्मीद है।

इस कारण ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड एलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है और इसमें उत्तराखंड के मुख्य रूप से चिंता का केंद्र बने रहने की संभावना है।

मौसम में इस बदलाव से कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, इसलिए जोखिम वाले इलाकों में रहने वालों से सतर्क रहने को कहा जा रहा है।