Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

तेलंगाना के भावी सीएम की लव स्टोरी

तेलंगाना की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी की सात दिसंबर को ताजपोशी होगी. वह तेलंगाना के नए और दूसरे मुख्यमंत्री बनेंगे. तेलंगाना विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस का प्रमुख चेहरा थे. तेलंगाना में कांग्रेस राज लाने के लिए उन्होंने अथाह मेहनत की. केसीआर के खिलाफ हमेशा आक्रामक रहे. 2021 में कांग्रेस ने रेड्डी को प्रदेश की कमान सौंपी थी. तब से ही वह लगातार मेहनत कर रहे थे.

रेवंत रेड्डी की प्यार की कहानी बड़ा ही दिलचस्प है. बताया जाता है कि नागार्जुनसागर डैम के पास बोट की सवारी के दौरान रेवंत रेड्डी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी की भतीजी गीता से प्यार हो गया. गीता को पाने के लिए रेवंत को काफी पापड़ बेलने पड़े क्योंकि उस समय रेवंत उस्मानिया विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर रहे थे.

रेवंत गीता से शादी करना चाहते थे लेकिन गीता के परिवार वाले इससे सहमत नहीं थे. हालांकि, बाद में गीता को मंजूरी मिल गई. 1992 में रेवंत ने गीता से शादी कर ली. 7 मई 1992 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. इसके बाद रेड्डी ने राजनीति में कदम रखा. रेवंत और गीता की एक बेटी है निमिशा. निमिशा की शादी रेड्डी और रेड्डी मोटर्स के मालिक जी वेंकट रेड्डी के बेटे सत्यनारायण रेड्डी से 2015 में हुई थी.