Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

यूपी में आंधी-बारिश से जनहानि और पशुहानि, CM योगी ने 24 घंटे में मुआवजा देने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। खराब मौसम की वजह से कई स्थानों पर जनहानि और पशुहानि की घटनाएं सामने आई हैं। इस स्थिति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

CM योगी ने प्रशासन को पशुहानि और अन्य आर्थिक नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि प्रभावित किसानों और परिवारों को शासन की ओर से निर्धारित राहत राशि जल्द उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी जलभराव, बिजली बाधित होने या अन्य आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।