Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

केरल के पलक्कड़ में पीएम मोदी का रोड शो

Palakkad, Kerala: लोकसभा चुनाव 2024(Loksabha Election 2024) की तैयारियां जोरों शोरों की चल रही हैं, तो वहीं पीएम मोदी भी अपनी रैलियां और रोड शो करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार पीएम(PM) का पूरा फोकस साउथ पर झंडा गाड़ना है। हालांकि, पीएम मोदी ने मंगलवार को केरल के पलक्कड़ में रोड शो किया औऱ इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। 

रोड शो कोट्टामैदान अंचुविलक्कू से शुरू हुआ और शहर में प्रधान डाकघर की तरफ बढ़ेगा।

पीएम मोदी पलक्कड़ से बीजेपी उम्मीदवार सी. कृष्णकुमार के लिए प्रचार कर रहे हैं।

पीएम मोदी के काफिले में कृष्णकुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सुरेंद्रन भी साथ रहे।

पीएम मोदी की झलक पाने के लिए कई लोग सुबह से ही रोड के दोनों तरफ जमा होना शुरू हो गए थे।