Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

अरुणाचल प्रदेश में साथ होंगे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव

अरुणाचल प्रदेश में कई नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं और कई पुरानी परियोजनाओं को बेहतर किया गया है, फिर भी चीन की सीमा से लगे इस राज्य में लोग कनेक्टिविटी की परेशानी से जूझ रहे हैं। राज्य में नई सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन पापुम पारे जिला में पड़ने वाले दोईमुख विधानसभा सीट के लोग इससे संतुष्ट नहीं हैं। 

उनका कहना है कि सड़कों के अभाव के अलावा उन्हें सही ड्रेनेज सिस्टम न होने से भी भारी परेशानी है। दोईमुख सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक ताना हाली तारा ने कहा कि 2019 में विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने कनेक्टिविटी के लिए काफी काम किया। वे इस बार भी पार्टी उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने यहां डिजिटल कनेक्टिविटी और एयर कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित की है। अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीट के लिए एक साथ चुनाव हो रहे हैं। वोटिंग 19 अप्रैल को और वोटों की गिनती चार जून को होगी।