Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

यहां होती है जिंदा सांपों की पूजा…जंगल से पकड़कर लाते हैं लोग

सावन के महीने में नागपंचमी का अपना ही महत्व होता है. नागपंचमी के दिन लोग गोबर मिट्टी ओर अन्य चीजों के नाग बनाकर उसकी पूजा करते हैं. मगर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सिवनी गांव में बसे आदिवासी सपेरों की बस्ती में नाग पंचमी को विशेष पूजा होती है. यहां जिंदा सांपों को पकड़कर उनकी पूजा की जाती है. उनकी इस विशेस तरह की पूजा देखकर देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

ये सपेरे अब अपनी बस्ती से 10 किलोमीटर दूर खेतों के बीच झोपड़ी बनाकर कर रहे हैं. इस परंपरा को निभाने के लिए ये सपेरे 6 महीने पहलसे ही घर से दूर रहने लगते हैं और बाहर ही जीवन यापन करते हैं. और फिर 6 माह बाद अपने घर लौट जाते हैं. इस वक्त ये सपेरे तांदुला नहर के पास खुले आसमान में अपना डेरा बसाए हैं और यहीं से जंगल की तरफ जा के सांपों को पकड़ कर लाते हैं.