इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला कल यानी 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबर स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी. इस महामुकाबले से पहले स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम भी होगा. इस क्लोजिंग सेरेमनी में इंटरनेशल पॉप बैंड इमेजिन ड्रैगन्स भी परफॉर्म करने वाला है.