Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

Delhi NCR में आज हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में मंगलवार सुबह बारिश के साथ मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार सुबह 8.30 बजे सफदरजंग पर 12.6 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि पालम पर 11 मिमी और और रिज केंद्रों पर 11.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 68 रहा, जोकि 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 के बीच को "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच को "मध्यम", 201 से 300 के बीच को "खराब", 301 से 400 के बीच को "बहुत खराब" और 401 से 500 के बीच को "गंभीर" माना जाता है।