Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ घंटों में दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के नरेला, बावाना, अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार और डेरामंडी जैसे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

एनसीआर के गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मोदीनगर, हापुड़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर और संभल में भी हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश हल्की और छिटपुट रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है और तापमान व दृश्यता में मामूली बदलाव हो सकता है।

नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सभी जिलों को "नो वार्निंग" (ग्रीन) श्रेणी में रखा गया है, जिसका मतलब है कि इसका असर न्यूनतम रहेगा। हालांकि लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की है।

विभाग के मुताबिक, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, कासगंज, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और बदायूं जिलों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, बिजली और मध्यम बारिश या ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं जालौन, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, मथुरा, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर समेत कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की आंधी, बिजली और बारिश होने की संभावना जताई गई है।