Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

जयपुर सिविल लाइंस में तेंदुए की एंट्री से सनसनी, घंटों के रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया

जयपुर के हाई-सिक्योरिटी सिविल लाइंस इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ रिहायशी परिसर, स्कूल और राजस्थान सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के सरकारी बंगले के अंदर घूमता हुआ दिखाई दिया। सुबह 6 बजे आसपास के लोगों ने तेंदुए की पहली झलक देखी, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई।

सबसे पहले तेंदुआ टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुसा। इसके बाद वह जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी आवास में पहुंच गया। यह बंगला कांग्रेस नेता सचिन पायलट के सरकारी आवास के ठीक सामने स्थित है। स्थानीय निवासी ने बताया कि तेंदुआ शुरू में एक पड़ोसी की कार के पीछे बैठा दिखा। निवासी ने बताया “हमने तुरंत वन विभाग को फोन किया। टीम समय पर पहुंच गई, लेकिन तेंदुआ लगातार इधर-उधर भागता रहा,” । बाद में तेंदुए की मूवमेंट आसपास की पार्किंग में भी CCTV में कैद हुई।

चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन शिखा मेहरा ने बताया कि लोगों की भीड़ और चिल्लाने की आवाज से तेंदुआ घबरा गया और एक घर के अंदर जा घुसा। वन विभाग की टीम ने कई घंटों के ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ लिया। सिविल लाइंस जयपुर का सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, कई मंत्रियों और ऊंचे पदों पर बैठे अधिकारियों के सरकारी आवास स्थित हैं। ऐसे में तेंदुए का पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि वह आबादी वाले इलाके में कैसे पहुंचा।