Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

लेह हिंसा: 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, कर्फ्यू जारी

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में लेह में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर ब्रेक लग गया। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सुरक्षाकर्मियों सहित लगभग 100 लोग घायल हो गए। लेह एपेक्स बॉडी के एक घटक द्वारा लद्दाख के लिए छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुलाए गए बंद के दौरान हुई हिंसा भड़क उठी।

इसके जवाब में प्रशासन ने गुरुवार को लेह शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया। पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित सुरक्षा बलों को प्रमुख इलाकों में तैनात किया गया और इस दौरान कम से कम 20 लोगों को हिरासत में लिया गया। तनावपूर्ण हालात की वजह से लेह में जरूरी सेवाओं पर असर पड़ा है। लद्दाख के उप-राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरुवार को लेह में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और सभी एजेंसियों को ताल-मेल बनाए रखने, जमीनी हालात पर बारीकी से नजर रखने और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। फिलहाल कर्फ्यू जारी है और इलाके के लोगों को शांतिपूर्ण समाधान का इंतजार है।