Breaking News

CM नीतीश कुमार ने दिया बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने MLA पद से इस्तीफा दिया     |   नक्सल मुक्त भारत की डेडलाइन से एक दिन पहले लोकसभा में बड़ी चर्चा, सरकार रखेगी रिपोर्ट     |   कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से केरल दौरे के लिए रवाना हुए     |   US का बड़ा एक्शन, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के अहम टारगेट पूरी तरह नेस्तनाबूद     |  

दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था साजिश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज फिर एक बार आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए लश्कर कमांडर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है. लोन पर बांग्लादेश में बैठकर ISI के इशारे पर लश्कर का मॉड्यूल तैयार करने का इल्जाम है. आतंकी शब्बीर को स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है. 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है. वह हाल ही में सामने आए 'मेट्रो पोस्टर केस' के आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड (हैंडलर) है. शब्बीर अहमद लोन को राजा और कश्मीरी के नाम से भी जाना जाता था. शब्बीर श्रीनगर के कंगन गांव का रहने वाला था. 

शब्बीर को पहली बार 2007 में स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में हथियारों (AK-47 और ग्रेनेड) के साथ पकड़ा था. वह 2018 तक तिहार जेल में बंद रहा था. 2007 में गिरफ्तारी के समय उसके सीधे संबंध जमात-उद-दावा के चीफ और आतंकी हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी से थे. आतंकी शब्बीर के बारे में पता चला है कि उसने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर कैंप से आतंकी ट्रेनिंग (दौरा-ए-आम और दौरा-ए-खास) ली है. वह वर्तमान में बांग्लादेश में रहकर भारत के खिलाफ लश्कर के ऑपरेशनों को चला रहा था. उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से फंडिंग और समर्थन मिल रहा था.उसका काम भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी युवाओं को आतंकी साजिशों के लिए भर्ती करना था.