Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू बेस कैंप में लंगर तैयारी शुरू

जम्मू के यात्री निवास बेस कैंप में सालाना अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था तीन जुलाई को पवित्र गुफा के लिए रवाना होगा। यात्रा के दौैरान तीर्थयात्रियों को लंगर में मुफ्त, पौष्टिक भोजन मुहैया कराने के लिए कई संगठनों के लोगों ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। लंगर लगाने का काम आमतौर पर यात्रा से तीन महीने पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान देश भर से काफी लोग लंगर लगाने के लिए पहुंचते हैं। सुरक्षित तीर्थयात्रा के लिए इस बार प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।