Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

कटरा में वैष्णो देवी यात्रा के रास्ते पर हुआ भूस्खलन

वैष्णो देवी यात्रा रास्ते पर दक्षिणी देवरी से सटे लंगर इलाके के पास भूस्खलन हो गया। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची है। वहीं श्राइन बोर्ड ने उक्त मार्ग पर यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। लेकिन दूसरे मार्ग से यात्रा जारी रखी गई है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। विभाग ने कई संवदेनशील स्थानों पर बाढ़ आने, भूस्खलन होने, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की संभावना जताई थी। वहीं इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बादल फटने की भी संभावना जताई थी।

बता दें कि आज सुबह भी कुलगाम और बांदीपोरा जिले में बादल फटने की सूचना मिली है। इस दौरान कुलगाम में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया जबकि बांदीपोरा-गुरेज सड़क को बंद कर दिया गया। फिलहाल सड़क पर सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। 

विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में 19 अगस्त तक मौसम का मिजाज खराब रहेगा। इस दौरान कई स्थानों में रूक-रूक कर बारिश होगी। वहीं विभाग ने बारिश के कारण कई संवेदनशील स्थानों पर अचानक बाढ़ आने, भूस्खलन होने, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की संभावना जताई है।