Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

लक्ष्य सेन आर्कटिक ओपन के दूसरे दौर में, अगले राउंड में इस खिलाड़ी से होगा मुकाबला

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट पुरूष एकल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया जब उनके प्रतिद्वंद्वी रास्मस गेमके ने पहले दौर से नाम वापिस ले लिया । 

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में पराजय का सामना करने वाले सेन का सामना चीनी ताइपै के सातवीं वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन और फ्रांस के क्वालीफायर अर्नार्ड मेर्केल के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा । 

क्वालीफायर किरण जॉर्ज की टक्कर चीनी ताइपै के जू वेइ वांग से होगी । इससे पहले कल दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी. वी. सिंधू जल्दी हारकर बाहर हो गई लेकिन उदीयमान खिलाड़ी मालविका बंसोड ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपै की सुंग शुओ युन को हराकर महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । 

छठी वरीयता प्राप्त सिंधू को कनाडा की मिशेले ली ने अंतिम 32 के मैच में 21 . 16, 21 . 10 से हराया । वहीं फरवरी में अजरबैजान इंटरनेशनल जीतने वाली बंसोड ने 21 . 19, 24 . 22 से जीत दर्ज की थी ।