Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

रातोरात मालामाल हुआ मजदूर, पाया एक करोड़ का हीरा

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जिस आदिवासी मजदूर को हीरा खदान से 19.22 कैरेट का हीरा मिला है उसकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है. मजदूर ने उस हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कराया है. उसकी नीलामी के बाद मजदूर को रकम दी जाएगी. लेकिन नीलामी के बाद मिलने वाली रकम उसे पूरी नहीं मिलेगी. उस रकम में से इनकम टैक्स और रायल्टी की राशि काटी जाएगी. मतलब साफ है मजदूर को करोड़ में नहीं बल्कि लाखों में रुपये मिलेंगे. फिलहाल उसके घर में खुशी का माहौल बना हुआ है.