Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

कुंभ मेले में प्रसिद्ध हुई मोनालिसा भोंसले मलयालम फिल्म में अभिनय करेंगी

इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान प्रसिद्ध हुई 16 वर्षीय मोनालिसा भोसले मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ में काम करेगी।
भोसले ने फिल्म के पूजा समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह फिल्म अभिनेता कैलाश के साथ नजर आएंगी। पूजा समारोह में फिल्म निर्माता सिबी मलयिल भी शामिल हुए। पी बीनू वर्गीस द्वारा निर्देशित और जीली जॉर्ज द्वारा निर्मित फिल्म ‘नागम्मा’ में मोनालिसा महत्वपूर्ण भूमिका में होगी।

इंदौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर महेश्वर में रहने वाली भोंसले प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान उस समय चर्चा में आई जब वह वहां रुद्राक्ष की मालाएं बेचने गई थी। उसकी चमकदार हल्की भूरी आंखें और मुस्कान के कारण उसे ‘मोनालिसा’ कहा जाने लगा। उसका असली नाम मोनी भोंसले है। फिल्म 'नागम्मा' की शूटिंग सितंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।