Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

Maharashtra: यवतमाल से लुप्त हो रही है कोलामी भाषा, सरकार से संरक्षण की अपील

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में आदिवासी किसानों का एक समुदाय कोलामी भाषा बोलता है। इस भाषा पर लुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। कोलम आदिवासी बताते हैं कि अभ्यास के कम मौके, पढ़ाई-लिखाई के साधनों की कमी, शहरों में पलायन और गरीबी इसकी मुख्य वजह हैं। 

कोलम आदिवासी सरकार से अपनी भाषा को संरक्षित करने की अपील कर रहे है। इसे स्कूलों में पढ़ाने और आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं। कोलम समुदाय अपनी संस्कृति और विरासत पर खतरा महसूस कर रहा है। लिहाजा आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी भाषा को महफूज रखने के लिए सरकार से फौरन कार्रवाई करने की अपील कर रहा है।