Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

नए साल के जश्न से पहले जानें मेट्रो की गाइडलाइन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी ने कहा है कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अलावा बाकी मेट्रो नेटवर्क पर आवागमन पहले ही की तरह चालू रहेगा. इन रूट्स पर मेट्रो अपनी पुरानी टाइमटेबल से ही चलेंगे. राजीव चौक पर बहुत ज्यादा भीड़ सामान्य दिनों में भी होती है. ऐसे में नए साल वाले दिन भारी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं. दरअसल राजीव चौक स्टेशन दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त रहने वाला स्टेशन है. यहा से चूंकि ब्लू और येलो लाइन दोनों गुजरती है, राजीव चौक स्टेशन पर लोगों का जमावड़ा अधिक होता है.

नए साल की तैयारियां जोरों पर हैं. 36 घंटे से भी कम का समय 2024 की शुरुआत में रह गया है. लोग जाहिर सी बात है नए साल पर घरों से बाहर निकलेंगे और दिल्ली में राजीव चौक घूमने वालों की पसंदीदा जगह होती है. ऐसे में दिल्ली पुलिस की सलाह पर दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला किया है कि 31 दिसंबर की शाम को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद एग्जिट पर रोक होगी.