Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

जानें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर CM का काउंटर प्लान

इस दिन ममता बनर्जी खुद सड़कों पर उतरेंगी और सद्भावना रैली की शुरुआत कालीघाट स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगी. ममता बनर्जी के गुरुद्वारा, चर्च और मस्जिद भी जाने के कार्यक्रम हैं. सद्भावना रैली में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्म के मतालंबी उपस्थित रहेंगे.

बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की सद्भावना रैली के खिलाफ बीजेपी ने कोर्ट में चुनौती दी थी और रैली पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन बीजेपी की याचिका को कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दी और रैली निकालने की सशर्त अनुमति दे दी है. कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से रैली की तैयारी में जुट गए हैं.