केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को प्रदेश के किश्तवाड़ जिले के चिसोती गांव का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान राजनाथ और सिन्हा त्रासदी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे और लापता लोगों की तलाश के लिए चल रहे तलाशी अभियान की समीक्षा करेंगे। रक्षामंत्री पीड़ितों के लिए राहत पैकेज का एलान कर सकते हैं। 14 अगस्त को चिसोती में बादल फटने से भारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ जिससे काफी तबाही हुई। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस घटना में कम से कम 64 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 167 लोगों को बचाया गया है। लापता लोगों की संख्या अब लगभग 40 हो गई है। चिसोती गांव मचैल माता तीर्थयात्रा मार्ग पर स्थित है। बचाव दल के चुनौतीपूर्ण भूभाग और खराब मौसम के बीच लापता लोगों का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।
16 अगस्त को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला नुकसान का आकलन करने के लिए चिसोती गांव पहुंचे थे। सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उसी दिन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा कर कहा कि प्राथमिकता उन लोगों का पता लगाना है जो लापता हैं। विपक्ष के नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील शर्मा घटना वाले दिन से गांव में डेरा डाले हुए हैं।
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
You may also like
अली फजल बने पुलिस अफसर, ‘Raakh’ का फर्स्ट लुक रिलीज, सोनाली बेंद्रे भी अहम भूमिका में.
नोरा फतेही के गाने पर विवाद: ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ पर फतवा, सरकार ने लगाया बैन.
'Vvan’ में पहली बार साथ दिखेंगे तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस बोलीं-ये मेरा सपना था!.
‘व्वान’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, बोलीं- सपना हुआ पूरा.