Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

किडनी के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये फूड्स

किडनी के मरीजों को भूलकर भी अचार नहीं खाना चाहिए. अचार में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो दिल के रोगों का रिसक बढ़ाता है. अगर आप किडनी के मरीज हैं, जो अचार से दूरी ही बनाकर रखें.

हाई प्रोटीन

बेशक प्रोटीन हमारी हेल्थ के लिए जरूरी है लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा हमारी किडनी को डैमेज कर सकती है. हाई प्रोटीन वाले ज्यादा फूड्स खाने से किडनी पर दबाव पड़ सकता है. सेम, दाल और दूसरे हाई प्रोटीन वाली चीजों को सीमित पात्रा में ही खाएं.

केले

केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यही वजह है कि किडनी के मरीजों को इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इसके बजाय अनानास खाना चाहिए. इसमें विटामिन ए और फाइबर भरपूर पाया जाता है. इससे किडनी ठीक तरह से कार्य करती है.

आलू

आलू में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आलू को इस्तेमाल करने से पहले इसे रात भर पानी में भिगोकर रखें. इससे पोटैशियम की मात्रा कम हो जाती है. हालांकि, सारा पोटैशियम बाहर नहीं निकल पाता है. इसलिए किडनी के मरीज ज्यादा आलू नहीं खाने चाहिए.