Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

Kiara Advani Birthday: ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया नया पोस्टर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के मेकर्स ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने कियारा के किरदार नादिया का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “हमारी नादिया को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।”

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर उनके फैंस और दोस्तों की ओर से भी सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इससे पहले कियारा की फिल्म ‘गुड न्यूज’ की को-स्टार करीना कपूर खान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट कियारा... तुम्हें ढेर सारा प्यार और सबसे बड़ी झप्पी।”

31 जुलाई को जन्मी कियारा आडवाणी ने ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘कबीर सिंह’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘जुगजुग जीयो’ और ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। कियारा जल्द ही साउथ सुपरस्टार यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन भी गीतू मोहनदास ने किया है।

फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में शूट किया गया है। इसके अलावा इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा।फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया था, जिसमें फिल्म की महिला किरदारों की पहली झलक देखने को मिली। करीब 1 मिनट 41 सेकंड के इस टीजर में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अलग और दमदार अंदाज में नजर आईं।

हालांकि मेकर्स ने अभी तक उनके किरदारों से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर से संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी में सभी महिला किरदारों की अहम भूमिका होगी। टीजर में एक महिला की आवाज भी सुनाई देती है, जिसने फिल्म को लेकर रहस्य और उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर की शुरुआत एक चेतावनी से होती है, जिसमें कहा जाता है, “बच्चों... दूर रहो। माता-पिता... सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे दूर रहें। दादा-दादी... सुनिश्चित करें कि आपके बच्चों के बच्चे भी दूर रहें। परदादा-परदादी... अपने जोखिम पर।” KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले बनी ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।