Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अखिलेश की PDA रथ यात्रा पर केशव मौर्य का तंज, बोले- PDA रथ पूरी तरह पंक्चर हो चुका है

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 सितंबर से रायबरेली में PDA रथ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का PDA रथ पूरी तरह पंक्चर हो चुका है और उसकी हवा निकल चुकी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस बार सपा और कांग्रेस आपस में ही लड़कर खत्म हो जाएंगे और एक बार फिर साइकिल पंक्चर होगी। उन्होंने कांग्रेस के यूपी में भविष्य को लेकर भी सवाल उठाया।

अयोध्या के अतिक्रमण अभियान पर अखिलेश को जवाब

अयोध्या में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव खुद जनता की नजर में सवाल थे, इसलिए जनता ने उन्हें 2017 में हटा दिया।

चुनाव आयोग के सवाल पर केशव मौर्य का पलटवार

अखिलेश यादव की ओर से चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश आज जिस चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, उसी चुनाव आयोग की बदौलत वह सांसद बने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।

बता दें कि अखिलेश यादव ने 23 सितंबर को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को आखिरी चुनाव बताया था। इसके बाद भाजपा नेताओं की ओर से अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि लोकतंत्र में कोई आखिरी या नया चुनाव नहीं होता। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए।