Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

केरल के पहले स्कूल ओलंपिक में दिव्यांग एथलीट भी लेंगे हिस्सा, 25000 से ज्यादा बच्चे होंगे शामिल

केरल का लोक शिक्षा विभाग इस साल ओलंपिक की तर्ज पर होने वाले स्कूल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में दिव्यांग एथलीटों को भी शामिल करने जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम की तरह ही एक दिन होने वाली प्रतियोगिताओं में14 जिलों के 1,750 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

पहले स्कूल ओलंपिक में 25000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। समग्र शिक्षा केरल - शिक्षा विभाग ने राज्य के दिव्यांग बच्चों को स्पोर्ट्स स्किल डेवलप करने का मौका दिया है। बच्चों के लिए सभी जरूरी सुरक्षा सावधानियां बरततेे हुए खेल महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

अधिकारियों के मुताबिक एससीईआरटी केरल ने एक ऐसा स्पोर्ट्स मैनुअल बनाया है जिसमें हर वर्ग से जुड़े लोग शामिल हैं। इस मैनुअल को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के जानकारों की तरफ से आयोजित किए गए वर्कशॉप में बनाया गया था।