Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

केरल के छात्रों ने लाइव बातचीत के दौरान अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को आईएसएस में तैरते हुए देखा

कोझिकोड के एक सरकारी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा सांघवी, अंतरिक्ष में तैरते और शून्य गुरुत्वाकर्षण में गेंद से खेलते हुए एक अंतरिक्ष यात्री को देखकर अपनी खुशी नहीं छिपा सकी। वो जिस अंतरिक्ष यात्री को देख रही थी, उनका नाम शुभांशु शुक्ला हैं, जो वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं। 26 जून को भारतीय वायुसेना के परीक्षण पायलट ग्रुप कैप्टन शुक्ला आई.एस.एस. पर कदम रखने वाले पहले भारतीय तथा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले देश के दूसरे व्यक्ति बने।