Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

केरल के पहले सीप्लेन की टेस्ट फ्लाइट रही कामयाब

केरल के पहले सीप्लेन ने सोमवार को टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़ान भरी। सीप्लेन कोच्चि के बोलगट्टी पैलेस वाटरड्रोम से उड़ान भरकर इडुक्की के मट्टुपेट्टी डैम पर लैंड हुआ।

कार्यक्रम में केरल के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन भी मौजूद रहे। उन्होंने इसे केरल के पर्यटन की दिशा में अहम कदम बताया। 17-सीटर सीप्लेन की टेस्ट फ्लाइट का मकसद राज्य में इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है।

अधिकारियों के मुताबिक इस प्लेन से केरल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट और राज्य के उन इलाकों को जोडा जाएगा जहां पानी में प्लेन उतरने की सुविधा मौजूद है।