Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

केरल: पीएम मोदी ने भूस्खलन प्रभावित वायनाड का हवाई सर्वेक्षण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तरी केरल जिले के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। यहां भूस्खलन ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली।

पीएम मोदी ने एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में बैठकर भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। 

पीएम के साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय पर्यटन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी थे।

हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम मोदी कलपेट्टा में एसकेएमजे हायर सेकेंडरी स्कूल जाएंगे। यहां से पीएम मोदी सड़क के रास्ते भूस्खलन प्रभावित इलाकों के लिए रवाना होंगे।