Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

केरल: पूर्व डीजीपी आर श्रीलेखा बीजेपी में शामिल, बोली- मुझे पार्टी की विचारधारा पर भरोसा है

केरल कैडर की पहली महिला आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी और पूर्व पुलिस महानिदेशक आर. श्रीलेखा बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और जिलाध्यक्ष वी.वी. राजेश ने श्रीलेखा को यहां उनके आवास पर पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुरेंद्रन ने श्रीलेखा के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक के अनुभव से बीजेपी को बहुत लाभ होगा, जिनका पुलिस अधिकारी के रूप में बेदाग रिकॉर्ड रहा है। 

सुरेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा, “ज्यादा से ज्यादा प्रतिष्ठित हस्तियां बीजेपी में शामिल हो रही हैं। आपने (मीडिया) बीजेपी को एक अछूत पार्टी के रूप में चित्रित करने की कोशिश की है लेकिन हालात बदल गए हैं। हम 2026 तक केरल की सत्ता में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।” 

श्रीलेखा ने कहा कि बीजेपी नेताओं के अनुरोध किए जाने के बाद उन्हें निर्णय लेने में तीन सप्ताह लग गए। पूर्व पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभामंडल ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। 

श्रीलेखा ने कहा, “मैं पार्टी से किसी प्रकार की कोई उम्मीद नहीं रखती। मैं इसे लोगों की सेवा के एक और मौके के रूप में देखती हूं। मैं पार्टी में किसी पद के बारे में नहीं सोच रही हूं।” उन्होंने कहा, “मैं उनसे इसलिए जुड़ रही हूं क्योंकि मुझे पार्टी की विचारधारा पर भरोसा है।” 

श्रीलेखा ने ये भी कहा कि पुलिस अधिकारी के रूप में शपथ लेने के बाद उनके मन में कभी कोई राजनैतिक विचार नहीं आया और उन्होंने बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के निष्पक्ष रूप से काम किया। श्रीलेखा ने कहा कि वो लोगों के लिए काम करती रहेंगी।