Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

केरल सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- वो बीजेपी को चुनाव जीतने में कर रही मदद

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बीजेपी को चुनाव जीतने में मदद कर रही है।

विजयन ने तिरुवनंतपुरम में एसएफआई के एक कार्यक्रम में कहा "कांग्रेस ने हरियाणा और महाराष्ट्र में बीजेपी को थाली में परोसकर जीत दिलाई। सबसे ताजा मामला दिल्ली का है। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने एएपी के खिलाफ आवाज उठाई और राहुल गांधी ने इस अभियान का नेतृत्व किया। दिल्ली में 70 में से 65 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई। कांग्रेस ने एएपी की हार का जश्न मनाया। ये एक ऐसी पार्टी बन गई है जो बीजेपी की सफलता का जश्न मनाती है।" 

विजयन ने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनावों में दो-तिहाई बहुमत पाने में विफल रही क्योंकि कई पार्टियां भगवा विचारधारा के खिलाफ एक साथ आई थीं। सीएम ने कहा "लेकिन अब कांग्रेस विपक्षी गुट इंडिया से बाहर हो गई है और इससे बीजेपी को मदद मिली है।"