दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि उन्हें (केजरीवाल) बहुत गंभीर बीमारी है और मैं इस बात से सहमत हूं.
उन्हें बहुत गंभीर बीमारी है वो है झूठ बोलने की बीमारी, जिससे वो बाज नहीं आ रहे हैं. उनको पता था उन्हें जाना है लेकिन जानबूझकर अपने बुजुर्ग मां-बाप का नाम लेकर सहानुभूती लेने की कोशिश करना अपनी चोरी और अपने भ्रष्टाचार को छुपाना है.