Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

दिल्ली में ‘केदारनाथ’…उत्तराखंड तक मचा है बवाल

दिल्ली के बुराड़ी में बाबा केदार का मंदिर बनाया जा रहा है. मंदिर का नाम श्री केदारनाथ दिल्ली धाम मंदिर है. 3 एकड़ में इसका निर्माण हो रहा है. 10 जुलाई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका भूमिपूजन किया था. केदारनाथ धाम ट्रस्ट मंदिर बुराड़ी इसका निर्माण करा रहा है. लेकिन पूजन के बाद से मंदिर बनाने का विरोध हो रहा है. केदारनाथ धाम से लेकर पूरी केदार घाटी में इसे लेकर नाराजगी है.