Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

J-K: श्रीनगर के दुर्गा नाग मंदिर में पहुंचे कश्मीरी पंडित, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन की खास पूजा

जम्मू कश्मीर में चैत्र नवरात्रि मनाने और हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नए साल का स्वागत करने वालों में कश्मीरी पंडित भी शामिल थे। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कई लोगों ने श्रीनगर के दुर्गा नाग मंदिर में खास पूजा की और देवी से आशीर्वाद मांगा। नौ दिन मनाई जाने वाली चैत्र नवरात्रि माता दुर्गा को समर्पित है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है।

एक श्रद्धालु ने बताया, "आज से तो हमारे हिंदुओं का नवरात्रि शुरू हो रहा है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। और अभी तो नौ दिन चलेगा। वैसे आज कश्मीरी पंडितों का भी नव वर्ष, नवरेह जिसे बोलते हैं, सारे कश्मीरी पंडितों को नवरेह मुबारक। और भी हिंदुओं का काफी, जैसे गुडी पडवा है, महाराष्ट्र में है और बहुत जगहों पे न्यू ईयर आज से स्टार्ट होता है। तो बहुत जगहों पे ये पूरा नौ दिन चलेगा नवरात्रि, माता के दिन रहते हैं।"